बूथ स्तर तक अभियान चलाने का लिया संकल्प

बूथ स्तर तक अभियान चलाने का लिया संकल्प

सिमडेगा. भाजपा जिला इकाई ने विशेष गहन पुनरीक्षण एसआइआर को लेकर जिला कार्यालय में बैठक हुई. इसमें पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के पुनरीक्षण, नये नाम जोड़ने और सत्यापन के प्रति जागरूक किया गया. जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने स्वागत भाषण में संगठन की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया. प्रदेश सह-प्रवक्ता अशोक बड़ाइक ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र के लिए जरूरी है और एसआइआर एक नियमित प्रक्रिया है. पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर नये मतदाताओं को जोड़ने की अपील की. विमला प्रधान ने पारदर्शी मतदाता सूची की आवश्यकता बतायी. बैठक में कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर तक अभियान चलाने का संकल्प लिया. मौके पर कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

हिलव्यू पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह आयोजित

सिमडेगा. हिलव्यू पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ. समारोह का मुख्य आकर्षण यूओएलओ ऐप का शुभारंभ रहा. इस डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभिभावकों, शिक्षकों व विद्यार्थियों के बीच संवाद को और अधिक सरल व सशक्त बनाने की पहल की गयी है. ऐप के जरिए उपस्थिति, गृहकार्य, प्रगति रिपोर्ट समेत विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया. स्वागत नृत्य, लोक नृत्य, नाट्य मंचन एवं नृत्य-नाटिकाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मुख्य अतिथि व विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >