किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें

शांति समिति की बैठक

ठेठईटांगर. थाना परिसर में शुक्रवार को अंचलाधिकारी कमलेश उरांव की अध्यक्षता में रामनवमी व ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अंचलाधिकारी ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनायें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें. कहा कि किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी जाये. बैठक में रामनवमी पूजा समिति के सदस्यों ने 27 मार्च को होने वाले रामनवमी पर्व के दौरान क्षेत्र में निकलने वाली शोभायात्रा और अखाड़ा पूजा की जानकारी दी. ईद के अवसर पर प्रखंड मुख्यालय के ईदगाह में नमाज अदा की जायेगी, जबकि सलगापोछ, कोंनमेंजरा और मतरामेटा में मस्जिद परिसर में नमाज होगी. बैठक में शोभायात्रा के दौरान पुलिस बल तैनाती, मुख्य मार्गों पर बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक, एंबुलेंस की व्यवस्था और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गयी. थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन हर समय तैयार है. बैठक में प्रमुख विपिन पंकज मिंज, जिप सदस्य कृष्णा बड़ाइक आदि उपस्थित थे.

अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहने की अपील

जलडेगा. बांसजोर ओपी परिसर में रामनवमी व सरहुल पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ एमानुएल जयबिरस लकड़ा ने की. बैठक में बीडीओ ने रामनवमी पर होने वाले कार्यक्रमों और निकलने वाली शोभायात्रा की जानकारी ली तथा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की. ओपी प्रभारी दीपेश कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क रहेगा और क्षेत्र में पेट्रोलिंग बढ़ायी जायेगी. बैठक में अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहने और सभी पर्वों को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान नवपदस्थापित ओपी प्रभारी का जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने स्वागत किया. मौके पर तपेश्वर साहू, रामचंद्र सिंह, जगरनाथ बिंझिया, बुद्धदेव प्रधान आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >