जर्जर सामटोली रोड का मरम्मत कार्य शुरू

कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

सिमडेगा. सामटोली रोड की जर्जर स्थिति को लेकर सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूषण बाड़ा ने पहल की है. विधायक के आग्रह के बाद उपायुक्त कंचन सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सड़क मरम्मत का कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया तेज कर दी. गुरुवार को सामटोली रोड पर मरम्मत कार्य शुरू होते स्थानीय लोगों में संतोष व राहत का माहौल देखा गया. बताया गया कि संत जेवियर कॉलेज के ट्रेजरर फादर ब्रूनो टोप्पो समेत कई पुरोहितों ने विधायक भूषण बाड़ा से मुलाकात कर सामटोली रोड की खराब स्थिति की ओर ध्यान आकृष्ट कराया था. सड़क की दुर्दशा के कारण छात्रों, शिक्षकों व आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी हो रही थी. विधायक ने उपायुक्त कंचन सिंह से सड़क की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित करने का आग्रह किया. इसके बाद गुरुवार से मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया. इधर, सड़क मरम्मत कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कार्य स्थल पर पहुंच निरीक्षण किया. उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुरूप किया जाये, ताकि भविष्य में लोगों को दोबारा परेशानी न झेलनी पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >