जलडेगा. प्रखंड के टिकरा स्थित शिव मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ. कलशयात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए. कलशयात्रा यजमान शिवराम सिंह सह धर्म पत्नी सोमारी देवी की अगुवाई में निकाली गयी. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु लुडगी नदी से पुरोहित पंडित गदाधर दास, टिकेश्वर सामंत, अर्जुन दुबे के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भर कर विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव मंदिर स्थित यज्ञ स्थल पहुंचे, जहां कलश स्थापित किया गया. इसके बाद अधिवास पूजा का आयोजन किया गया. 12 मार्च को सुबह आठ बजे से अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया जायेगा. 13 मार्च को अखंड हरिकीर्तन का समापन तथा नगर भ्रमण, हवन पूर्णाहुति व भंडारा का आयोजन किया जायेगा. मौके पर सत्यनारायण सिंह, शंभु सिंह, बिरसू बिंझिया, लक्ष्मण सिंह, जगेश्वर सिंह, बुधराम सिंह, विश्वनाथ सिंह आदि उपस्थित थे.
समस्याओं व विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई चर्चा
बानो. प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष रफीक अंसारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सांसद प्रतिनिधि अजीत कंडुलना समेत प्रखंड व पंचायत स्तर के कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक में प्रखंड संवाद कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने, संगठन को बूथ व पंचायत स्तर तक मजबूत बनाने तथा क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. साथ ही कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और संगठन को मजबूत करने की बात कही गयी. बैठक में पीयूष, किरण कुंडलना, उपाध्यक्ष जेम्स कंडुलना, प्रफुल्ल कुंडलना, विश्वासी जोजो, अभिषेक बागे, संदीप कंडुलना, सोमा कंडुलना, हर्षित संगा, सहदेव कोटवार, ऑस्कर कुंडला, सुख सागर सिंह, शमशेर अंसारी, शबन डांग आदि उपस्थित थे.
