जलडेगा. प्रखंड के महावीर चौक कोनमेरला स्थित शिव बजरंग बली मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत कलशयात्रा के साथ की गयी. कलशयात्रा के दौरान काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने जय बजरंग बली, हर हर महादेव, जय श्रीराम आदि नारों के साथ मजियस तालाब से कलश जल भरा. पुरोहित पंडित गदाधर दास, ईश्वर चंद्र दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरा गया. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव बजरंग बली मंदिर स्थित यज्ञ स्थल पर पहुंचे, जहां कलश स्थापित किया गया. इसके बाद अधिवास पूजन किया गया. यजमान की भूमिका प्रदीप सिंह सह धर्म पत्नी ने निभायी. 18 मार्च बुधवार को सुबह छह बजे से अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया जायेगा तथा 19 मार्च को 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन के समापन के बाद नगर भ्रमण, हवन, पूर्णाहुति व भंडारा के साथ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन किया जायेगा. मौके पर सुनील कुमार साहू, प्रदीप सिंह, गोविंद दुबे, रमेश साहू, बंटू गुप्ता, गौरांगो दुबे, संतोष द्विवेदी, संतू दास, लालधारी नाग, अघनू साव उपस्थित थे.
कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू
कलश यात्रा के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू
