रवि गुप्ता बने भाजपा जिला महामंत्री

रवि गुप्ता बने भाजपा जिला महामंत्री

सिमडेगा. भाजपा ने रवि गुप्ता को जिला महामंत्री बनाया है. नवनियुक्त जिला महामंत्री रवि गुप्ता ने इस अहम जिम्मेदारी के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, जिलाध्यक्ष दीपक पुरी, संगठन प्रभारी बबन गुप्ता, पूर्व मंत्री विमला प्रधान, पूर्व विधायक निर्मल कुमार बेसरा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव आदि को धन्यवाद दिया है. रवि गुप्ता ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे. कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी.

सफाई कर्मियों ने उपाध्यक्ष से की मुलाकात

सिमडेगा. नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने उपाध्यक्ष दीपक रिंकू से मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया. उन्होंने पूर्व के मजदूरी एरियर का भुगतान अब तक नहीं मिलने की शिकायत की. कर्मियों ने बताया कि वर्ष 2023 में विभाग द्वारा भुगतान करने के बात कही गयी थी, लेकिन अब तक भुगतान नहीं किया गया है. सफाई कर्मियों ने उपाध्यक्ष से इस दिशा मैं सहयोग करने की अपील की. उपाध्यक्ष दीपक रिंकू ने भी सफाई कर्मियों की समस्याओं को दूर करने के लिए उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलवाया. कहा कि सफाई कर्मी नगर परिषद के अभिन्न अंग हैं और उनकी समस्या को दूर करना उनकी प्राथमिकता होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >