राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रंजीता मिंज व एथलेटिक्स विजय लकड़ा ने की सगाई

सिमडेगा हॉकी के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दी बधाई

सिमडेगा.

राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रंजीता मिंज व राष्ट्रीय एथलेटिक्स विजय लकड़ा ने सगाई की है. सिमडेगा हॉकी के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी. पूर्व में हॉकी झारखंड टीम व वर्तमान में एसएसबी में कार्यरत रह कर उसी टीम का प्रतिनिधित्व कर रही सेवई चामूटोली निवासी राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी रंजीता मिंज व कई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व कर राज्य के लिए कई पदक जीत चुके लचरागढ़ निवासी खिलाड़ी विजय लकड़ा की सगाई रंजीता मिंज के गांव में हुई. दोनों की सगाई कार्यक्रम में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी, विजय लकड़ा, पंख्रासियुस टोप्पो, कोच मरियम सोरेंग, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अल्फा केरकेट्टा, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अभिषेक तिग्गा, अनमोल टोप्पो, मैक्सिमा एक्का, अल्बीना तिर्की, कुमुदनी कुल्लू, अंजना डुंगडुंग, रोहिता मिंज समेत कई हॉकी खिलाड़ी व खेल प्रेमी ने दोनों को आशीर्वाद और बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >