सिमडेगा. नगर परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामविलास बड़ाइक ने भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पूरी, मुनेश्वर साहू, शिव शंकर उरांव के साथ मिल कर डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कई वार्ड में घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा. जनसंपर्क अभियान के दौरान रामविलास बड़ाइक ने मतदाताओं से सीधा संवाद कर विजयी बनाने का आग्रह किया. जनसंपर्क के दौरान जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि रामविलास बड़ाइक एक शिक्षित, कर्मठ और जन समर्पित उम्मीदवार हैं, जो सिमडेगा नगर निगम क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है.
रामविलास बड़ाइक ने चलाया जनसंपर्क अभियान

रामविलास बड़ाइक ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Copied link
रामविलास बड़ाइक ने चलाया जनसंपर्क अभियान