केरसई में शान से निकला रामनवमी का जुलूस

केरसई में रामनवमी का जुलूस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया

केरसई. केरसई में रामनवमी का जुलूस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाला गया. जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के साथ लोग महावीरी पताका लहराते रहे. इससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया. जुलूस में विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शौर्य का प्रदर्शन करते हुए लाठी, तलवार एवं अन्य पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों का प्रदर्शन किया. जुलूस को देखने के लिए केरसई की सड़कों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे. अंचलाधिकारी देवकांत सिंह, बीडीओ ज्ञानमनी एक्का, सर्किल इंस्पेक्टर रामानुज वर्मा व थाना प्रभारी विनायक पांडेय भी मौजूद थे. सभी पदाधिकारियों ने संक्षिप्त संबोधन में रामनवमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं भाईचारे को बनाए रखने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों एवं 24 अखाड़ा समितियों के अध्यक्षों को पगड़ी, अंग वस्त्र एवं तलवार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन एवं आयोजन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. मौके पर रामनवमी पूजा समिति केरसई के अध्यक्ष अमित कुमार, केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष प्रणव कुमार, केंद्रीय सचिव श्रवण कुमार (संत), विकास कुमार, गौतम कुमार, आकाश कुमार, सुरेश प्रसाद, रवि गुप्ता, सूरज प्रसाद, धीरज साहू, अमित साहू, सूर्यप्रताप, प्रिंस कुमार, अवधेश कुमार, प्रदीप कुमार, विजय शंकर, त्रिवेणी प्रसाद, डॉ पीके झा, शंभु मिश्रा, पंकज कुमार, राकेश कुमार, पवन कुमार, रोहित कुमार, विक्की कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >