राजेश शर्मा बने जिलाध्यक्ष

विप्र फाउंडेशन जोन छह शाखा सिमडेगा की बैठक

सिमडेगा

. विप्र फाउंडेशन जोन छह शाखा सिमडेगा की बैठक सरना मंदिर परिसर में ब्राह्मण सभा अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई. इसमें विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, प्रदेश महासचिव प्रदीप शर्मा, प्रदेश संगठन महासचिव अजय, प्रदेश सचिव अमित शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम लाल शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश शर्मा उपस्थित थे.अतिथियों का स्वागत बुके देकर किया गया. मौके पर अतिथियों ने पौधरोपण किया गया. साथ ही असहायों के बीच छाता का वितरण किया गया. बैठक में राजेश शर्मा को फाउंडेशन का जिलाध्यक्ष बनाया गया. संचालन पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >