सिमडेगा. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सिमडेगा के जिलाध्यक्ष राकेश रविकांत प्रधान के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया. भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये तथा झारखंड के युवाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ नारेबाजी की. मौके पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष राकेश रविकांत प्रधान ने कहा कि कांग्रेस एक ओर पूरे देश में परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की बात करती है, जबकि झारखंड में जेपीएससी व जेएसएससी-सीजीएल जैसी परीक्षाओं में कट-ऑफ और प्राप्तांक सार्वजनिक किए बिना परिणाम जारी कर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया.
उन्होंने कहा कि भाजपा युवाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी. कहा कि झारखंड के लाखों अभ्यर्थी निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं. राज्य सरकार व कांग्रेस को युवाओं के सवालों का जवाब देना चाहिए तथा भर्ती प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करनी चाहिए. पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ अब और नहीं बर्दाश्त किया जायेगा. कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए युवाओं के हित में निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग की. अंत में राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया गया. मौके पर चंदन प्रसून, अनिरुद्ध सिंह, संजय शर्मा, रवि वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णा ठाकुर, संटू गुप्ता, विद्या बड़ाइक, निशा बड़ाइक, विनय बाघवार, आलोक श्रीवास्तव, सत्यनारायण प्रसाद, गजानंद बेसरा, सुभाष महतोर, रमेश कुमार, दिलीप साहू, घनश्याम केसरी, टिंकू अग्रवाल, सानू सागर शर्मा, सतीश पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.
