बच्चों की जिस क्षेत्र में रुचि हो, उसमें आगे बढ़ायें : डीसी

हॉली स्पीरिट स्कूल सामटोली में उद्घोषणा दिवस कार्यक्रम आयोजित

सिमडेगा. हॉली स्पीरिट स्कूल सामटोली को सीआइएससीइ बोर्ड नयी दिल्ली से प्रस्वीकृति प्राप्त होने पर स्कूल परिसर में उद्घोषणा दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त अजय कुमार सिंह व विशिष्ट अतिथि के रूप में सिमडेगा धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष बिशप सह स्कूल के चेयरमैन विंसेंट बरवा उपस्थित थे. मौके पर उपायुक्त समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया गया. मौके पर स्कूल के बच्चों ने सभी अतिथियों का स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर किया. फादर शैलेश ने बताया कि स्कूल की स्थापना 2008 में स्वर्गीय फादर फीटर पॉल सोरेंग ने की थी. स्कूल की पहली प्रधानाध्यापिका सिस्टर हेलेन लुगून थी. उस समय हॉली स्पीरिट स्कूल शहर का पहला इंग्लिश मीडियम स्कूल था. उन्होंने बताया कि स्कूल को सीआइएससीइ बोर्ड नयी दिल्ली से प्रस्वीकृति दिलाने को लेकर स्कूल प्रबंधक द्वारा काफी लंबे समय से प्रयास किया जा रहा था. लंबे समय बाद इस पर सफलता मिली है. उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने शिक्षा की मूल उद्देश्य के बारे में जानकारी दी. उन्होंने बच्चों में बेहतर चरित्र निर्माण करने की बात कही. उन्होंने सभी शिक्षकों व अभिभावकों को बच्चों में किस तरह के भाव डेवलपमेंट करना चाहिए, उसके बारे में भी बताया. उन्होंने सभी शिक्षकों से बच्चों के कैरेक्टर बिल्डिंग के भाव डेवलप करने के बात कही. उपायुक्त ने शिक्षकों व अभिभावकों से कहा कि बच्चों को जिस क्षेत्र में रुचि होगी, उस क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें. कार्यक्रम में फादर थॉमस सोरेंग, फादर फाबियन डुंगडुंग, प्रिंसिपल फादर शैलेश केरकेट्टा, वाइस प्रिंसिपल फादर सुनील सुरीन, झामुमो जिला के संयोजक मंडली प्रमुख अनिल कंडूलना, हिलव्यू इंग्लिश मीडियम स्कूल सिमडेगा के प्रिंसिपल समुद्र गुप्ता, झामुमो के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष नोवास केरकेट्टा, पूर्व युवा मोर्चा जिला सचिव राजेश टोप्पो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >