छूटे लाभुकों को साइकिल मुहैया करायें : डीसी

जिला समन्वय समिति की बैठक में दिये गये दिशा-निर्देश

सिमडेगा. जिला समन्वय समिति की बैठक बुधवार को उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई.बैठक में उपायुक्त ने विभिन्न विभागों में संचालित योजनाओं की समीक्षा की. कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में वित्तीय वर्ष 2023-24 में साइकिल वितरण योजना के तहत छूटे लाभुकों को साइकिल मुहैया कराने का निर्देश दिया. वित्तीय वर्ष 2022-23 में सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना वितरण का राशि जमा करने के लिए केरसई बीडीओ को निर्देश दिया गया. साथ ही वित्तीय वर्ष 2024-25 में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सोना सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत धोती-साड़ी वितरण शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया. केरसई, बोलबा, ठेठईटांगर व कुरडेग प्रखंड द्वारा धोती साड़ी वितरण का कार्य शुरू नहीं किया गया है, उसे यथाशीघ्र वितरण कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. सभी राशन कार्ड में लाभुकों का ई-केवाइसी समय से पूरा कराने का निर्देश दिया गया. पंचायती राज विभाग अंतर्गत टाइड व अनटाइड मद में राशि का खर्च करने के लिए योजनाओं का चयन करने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया गया. इसके अलावा फोटो हो खेल योजना में 15वें वित्त की राशि से चेंजिंग रूम-सह- शौचालय निर्माण करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने सभी ज्ञान केंद्र का संचालन करने के लिए आवश्यक निर्देश दिये. उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को रांची से पुस्तक मंगवाते हुए ज्ञान केंद्र में रखने का निर्देश दिया. झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 8293 लंबित आवेदनों की जांच करते हुए स्वीकृति देने का निर्देश दिया. इसके अलावा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मंईयां सम्मान योजना व एवं सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों का भौतिक सत्यापन प्रतिवेदन यथाशीघ्र भेजने का निर्देश दिया. शिक्षा विभाग की समीक्षा कर सभी मॉडल स्कूल में विद्युत ट्रांसफार्मर का अधिष्ठापन करने के लिए कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल को आवश्यक निर्देश दिये. आंगनबाड़ी निर्माण कार्य की समीक्षा की गयी. समीक्षा में जहां आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है, उसे एक सप्ताह के अंदर शुरू करने का निर्देश उपायुक्त ने दिया. बैठक में उपविकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, परियोजना निदेशक आइटीडीए सरोज तिर्की, अपर समाहर्ता ज्ञानेंद्र, एलआरडीसी अरुणा कुमारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >