समस्याओं का जल्द समाधान किया जायेगा : डीसी

जनता दरबार

सिमडेगा. समस्याओं के समाधान व त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त अजय कुमार सिंह ने जनता दरबार लगाया. इसमें जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. उपायुक्त ने उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी और आश्वस्त किया कि संज्ञान में आयी सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जायेगा. उपायुक्त के जनता दरबार में आंगनबाड़ी सेविका चयन की जांच कराने, अबुआ आवास योजना का लाभ दिलाने, विद्युत ट्रांसफर चेंज करने, हर घर नल जल योजना को ठीक करने, शवदाह गृह निर्माण पर पुनर्विचार करने, सड़क चौड़ीकरण एलाइनमेंट को सुधार करने समेत अन्य विषयों से संबंधित मामले आये. उपायुक्त ने एक-एक कर मिलने आये सभी आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का आश्वासन दिया. मौके पर उपविकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >