चैती दुर्गा पूजा की तैयारी पूरी, आज खुलेंगे पूजा पंडालों के पट

चैत नवरात्र के पावन अवसर पर शहरी क्षेत्र के सलडेगा एवं ठाकुरटोली में चैती दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है.

सिमडेगा. चैत नवरात्र के पावन अवसर पर शहरी क्षेत्र के सलडेगा एवं ठाकुरटोली में चैती दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है. पूजा को लेकर दोनों पूजा समितियों द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. बुधवार को पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिये जायेंगे. ठाकुरटोली दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बाहर से आये कारीगरों द्वारा आकर्षक एवं भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है. वहीं बंगाल से आये प्रसिद्ध मूर्तिकार बिपत भंजन सूत्रधार द्वारा मां दुर्गा की मनमोहक प्रतिमा तैयार की गयी है. इस वर्ष ठाकुरटोली में दुर्गा पूजा का 23वां साल आयोजन हो रहा है. 25 मार्च को दोपहर एक बजे उपायुक्त कंचन सिंह फीता काटकर पंडाल का विधिवत उदघाटन करेंगी. इधर सलडेगा स्थित श्री देवी गुड़ी चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस वर्ष 26वां साल पूजा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है. सलडेगा पूजा पंडाल में बुधवार को आचार्य शिव कुमार पाठक के सानिध्य में नवपत्रिका प्रवेश के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू की जायेगी. तीन दिनों तक चलने वाले इस पूजा महोत्सव के बाद 28 मार्च को भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >