सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए न्यू मीडिया सशक्त माध्यम : डीसी

डिजिटल युग में समाज की जागरूकता में न्यू मीडिया की भूमिका पर संगोष्ठी

सिमडेगा. सिमडेगा सूचना भवन में डिजिटल युग में समाज की जागरूकता के लिए न्यू मीडिया की भूमिका पर प्रेस संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी गौरव कुमार व जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो व प्रभात खबर के रविकांत साहू ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. संगोष्ठी में मुख्य अतिथि उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक महोदय को जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ने पुष्प गुच्छ भेंट देकर स्वागत किया. साथ ही सभी पत्रकारों को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया. संगोष्ठी में उपायुक्त ने न्यू मीडिया को सूचना का सशक्त माध्यम बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया हैंडल करने वालों को सिर्फ सूचना देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उस सूचना से संबंधित पूर्ण ज्ञान देकर शिक्षित करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया को सेल्फ रेग्यूलेट होकर समाज के विकास में अपना योगदान देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि मीडिया समय-समय पर व्यवस्था बदलने में अहम भूमिका निभाती है. पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने कहा कि खबर को एक जिम्मेदारी के साथ समाज के बीच रखने की जरूरत है, जिससे वह सूचना समाज में किसी तरह की परेशानी खड़ी न कर सके. उन्होंने कहा कि की संवेदनशील सूचनाओं को समाज के लिए सकारात्मकता व नकारात्मकता के तराजू में तौल कर प्रसारित किया जाना चाहिए, ताकि संवेदनशीलता को हानि न करे. पुलिस अधीक्षक ने जिले में साइबर क्राइम से ठगी, सड़क दुर्घटना से मौत, मानव तस्करी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराया. संगोष्ठी में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पलटू महतो ने वर्तमान सामाजिक परिवेश में सोशल मीडिया की जरूरत और भूमिका पर अपनी बात रखते हुए कहा कि त्वरित सूचना प्रदान करने का एक सशक्त माध्यम सोशल मीडिया है. इसमें फोटो, वीडियो व कंटेंट का त्वरित प्रसार होता है. इसमें प्रसारित होने वाली सूचनाएं समाज में क्या प्रभाव डालेगी इसका आकलन प्रसारण पूर्व करना जरूरी है.संगोष्ठी में जिले के विभिन्न पत्रकारों के द्वारा डिजिटल युग में समाज की जागरूकता में न्यू मीडिया की भूमिका पर अपने-अपने विचार रखते हुए सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को बताते हुए सोशल मीडिया के लिए गाइडलाइन जारी करने की मांग रखी. डीडी न्यूज के मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि न्यू मीडिया के पार्ट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी आ गया है, जो किसी भी न्यूज की सत्यता, फोटोग्राफ आदि को अविश्वसनीय बना दिया है. प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में रेगुलेशन एक्ट है. किंतु सोशल मीडिया के रेगुलेट्री की जरूरत है. परिचर्चा में सूचना विज्ञान पदाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया प्रसारण में त्वरित संदेश पहुंचता है. किंतु उसकी दुरुपयोग से बचना चाहिए. प्रभात खबर के रविकांत साहू ने कहा कि सकारात्मक चीजों को सोशल मीडिया में प्रस्तुत कर समाज को नयी दिशा दी जा सकती है. दैनिक जागरण के वाचस्पति मिश्र ने कहा कि लोगों में भ्रम फैलाने वाली समाचारों से बचना चाहिए. न्यूज 11 के डॉ आशीष शास्त्री ने भी सोशल मीडिया के सकारात्मक व नकारात्मक पहलुओं पर विचार रखें. अन्य प्रतिभागियों ने भी अपने -अपने विचार रखें, जिसमे विकास साहू ,वीरेंद्र तिवारी समेत अन्य शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >