पुलिस ने 81 मोबाइल फोन बरामद कर सौंपे

पुलिस ने 81 मोबाइल फोन बरामद कर सौंपे

सिमडेगा. पुलिस ने चोरी व गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चला कर सफलता हासिल की है. एसपी श्रीकांत एस खोटरे के निर्देश पर गठित टीम ने जिले के विभिन्न थानों में दर्ज शिकायतों के आधार पर तकनीकी सहायता और लगातार प्रयास से कुल 81 मोबाइल फोन बरामद किये. बरामद किये गये सभी मोबाइल फोन को एसपी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया गया. अपना खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी दिखायी दी. कई लोगों ने कहा कि उन्होंने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी. लेकिन पुलिस की मेहनत से उन्हें उनकी कीमती संपत्ति फिर से मिल सकी. एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन आज के समय में लोगों के जीवन का अहम हिस्सा बन चुका है. इसलिए उसके खोने पर होने वाली परेशानी को पुलिस समझती है और हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई करती है.

बिजली खंभे से टकरायी कार

कोलेबिरा. कोलेबिरा से राउरकेला की ओर जा रही एक कार गांगुटोली-टिकुमटोली के पास अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी. दुर्घटना में वाहन के साथ-साथ खंभे को नुकसान पहुंचा है. घटना की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक चालक वाहन छोड़ कर फरार हो चुका था. ग्रामीणों ने बताया कि हादसा अचानक हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और चालक की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >