जलडेगा (सिमडेगा): थाना क्षेत्र के खड़िया टोली में पुलिस ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 80 किलो जावा महुआ नष्ट किया. यह कार्रवाई एसपी के निर्देश पर की गई. एसआई सुशील शाह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने खड़िया टोली में छापेमारी की. इस दौरान शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया करीब 80 किलो जावा महुआ बरामद हुआ.
ये भी पढ़ें- बारिश के बाद बदला मलय डैम का नजारा, लबालब पानी देख उमड़ रही सैलानियों की भीड़
अवैध शराब बनाने वालों को चेतावनी
पुलिस ने बरामद जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को अवैध रूप से शराब बनाने और बेचने से दूर रहने की चेतावनी दी. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
शराब कारोबारियों में हड़कंप
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों में हड़कंप है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.
ये भी पढ़ें- जमशेदपुर से 9 समेत झारखंड में 19 विदेशियों ने बनवा लिया भारतीय पासपोर्ट, ऐसे हुआ बड़ा खुलासा
