आवास व मंईयां योजना की राशि नहीं मिलने से लोग परेशान

आवास व मंईयां योजना की राशि नहीं मिलने से लोग परेशान

बानो. जमताई पंचायत भवन में गुरुवार को नरेगा दिवस का आयोजन किया गया. हर गुरुवार को पंचायत भवन में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते हैं, जहां मुखिया, पंचायत सचिव व संबंधित कर्मियों के माध्यम से समस्याओं को प्रखंड प्रशासन व सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है. गुरुवार को आयोजित नरेगा दिवस में एक बुजुर्ग महिला ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, लेकिन आवास की दूसरी व तीसरी किस्त की राशि अब तक प्राप्त नहीं हुई है. महिला ने बताया कि बरसात का मौसम नजदीक है, लेकिन राशि नहीं मिलने के कारण वह अपने घर की ढलाई व निर्माण कार्य पूरा नहीं कर पा रही हैं. उन्होंने सरकार व प्रशासन से जल्द भुगतान कराने की मांग की है. पंचायत भवन में कई महिलाएं मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत लेकर पहुंची थीं. महिलाओं का कहना है कि पिछले दो महीनों से योजना की राशि उनके खाते में नहीं आयी है, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नरेगा दिवस के दौरान अन्य ग्रामीणों ने भी अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं.

नीचे बाजार में खुला स्पाइकर का शोरूम

सिमडेगा. शहर के नीचे बाजार में स्पाइकर के नये शोरूम का उद्घाटन कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा ने किया. मौके पर विधायक ने शोरूम का जायजा लेते हुए संचालकों को शुभकामना दी. उन्होंने कहा कि सिमडेगा जैसे विकसित होते शहर में राष्ट्रीय स्तर के ब्रांडों का आगमन स्थानीय बाजार के विस्तार का संकेत है. इससे न केवल लोगों को बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे, बल्कि रोजगार के नये अवसर भी सृजित होंगे. मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मोतीलाल अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष रिंकू अग्रवाल, कार्यकारी जिला अध्यक्ष अख्तर खान, सदर विधायक प्रतिनिधि सलमान खान, नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, सेंट्रल अंजुमन के मो गयास, संजय तिर्की, मो इम्तियाज समेत अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >