रामनवमी का झंडा उखाड़े जाने पर लोगों ने किया हंगामा

कोनमेरला वस्ती स्थित मंदिर के पास लगे श्रीरामनवमी झंडे को उखाड़कर फेंकने की सूचना के बाद बुधवार रात को भारी हंगामा हुआ

बैठक कर आपसी सूझबूझ से मामला सुलझाया गया

जलडेगा. कोनमेरला वस्ती स्थित मंदिर के पास लगे श्रीरामनवमी झंडे को उखाड़कर फेंकने की सूचना के बाद बुधवार रात को भारी हंगामा हुआ. बड़ी संख्या में ग्रामीण विरोध जताने के लिए जमा हो गये. सूचना मिलते ही जलडेगा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर इजी बागे तथा आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. ग्रामीणों ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में एसडीपीओ बैजु उरांव, एसडीओ रंजन ज्ञानी, बीडीओ डॉ. प्रवीण कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारी और दोनों समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. बैठक में आरोपी ने सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगी और स्पष्ट किया कि उसका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था. उसने बताया कि वाहन चलाने में असुविधा होने पर झंडा हटाकर मंदिर के पीछे रख दिया था.

माफी और विचार-विमर्श के बाद दोनों समुदायों के बीच राजीनामा हुआ और आपसी भाईचारा बनाये रखने का संकल्प लिया गया. इस मौके पर विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >