अपने बच्चों को सही तालीम दें अभिभावक

मकतब-ए-बिलाल खैरनटोली में तालीमी मुजाहिरा का आयोजन

सिमडेगा. खैरनटोली स्थित मकतब-ए-बिलाल में रविवार की रात तालीमी मुजाहिरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर मकतब में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. बच्चों ने तिलावत-ए-कुरआन पाक, नात-ए-पाक, तकरीर, क्विज आदि प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. मौके पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में जमीअत उलेमा के जिला सदर मौलाना मिन्हाजुद्दीन रहमानी, बिसरा ओड़िशा के मौलाना एहसान इसआती, मौलाना मुख्तार, मौलाना जमीरउद्दीन, मौलाना आसिफुल्लाह, मौलाना महफुजूर्रहमान समेत कई उलेमा-ए-कराम मौजूद थे. सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया. कार्यक्रम में सेंट्रल अंजुमन के सदर मो ग्यास, विधायक के जिला प्रतिनिधि संतोष कुमार सिंह, नगर प्रतिनिधि शकील अहमद, अख्तर खान आदि ने भी भाग लेकर बच्चों की हौसला अफजाई की. कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि छोटे-छोटे बच्चों ने जो कार्यक्रम पेश किया, वह काबिले तारीफ है. उन्होंने कहा कि दुनियावी के साथ दीनी तालीम हर बच्चों को हासिल करना चाहिए. अतिथियों ने कहा कि मां-बाप अपने बच्चों को सही तालीम दें, ताकि वह आगे चलकर देश का एक अच्छा नागरिक बन सके. मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीश नवाज,अरहम, हुसैद रजा, असद अहमद, मो अहसान, सुमेरा, सफुरा प्रवीण, शफक जन्नत, आयशा प्रवीण, शाद अहमद, अहमद फिजर, मनतसा प्रवीण आदि को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम का समापन देर रात दुआ के साथ हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >