अपने डूबे पैसे निकालने के लिए संगठित हों लोग : संयोजक

नवनिर्माण दल व ननबैंकिंग कंपनी पीड़ित मंच का सम्मेलन

सिमडेगा. झारखंड नवनिर्माण दल व ननबैंकिंग कंपनी पीड़ित मंच कोलेबिरा के बैनर तले कोलेबिरा स्टेडियम के पास आंदोलन की तैयारी को लेकर प्रखंड स्तरीय सम्मेलन जसोन कंडूलना की अध्यक्षता में हुई. मुख्य वक्ता के रूप में झारखंड नवनिर्माण दल के केंद्रीय संयोजक विजय सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार सहारा इंडिया समेत अन्य सभी ननबैंकिंग कंपनियों में जमा पैसे के भुगतान के लिए गंभीर नहीं है. अब आंदोलन के सिवाय दूसरा रास्ता हमारे पास नहीं बचता है. गरीब, मजदूर, किसान व मेहनतकश दुकानदारों के पैसे लेकर विभिन्न ननबैंकिंग कंपनियां क्षेत्र से भाग गयी और सरकार चुप्पी साधे है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. श्री सिंह ने 19 मार्च 2025 को आयोजित विधानसभा मार्च में सैकड़ों की संख्या में रांची जाने की अपील लोगों से की. दल के केंद्रीय नेता नील जस्टिन बेक ने कहा कि डूबे पैसे निकालने के लिए गांव-गांव में संगठित होने की जरूरत है. कार्यक्रम में नील जस्टिन बेक, शिवचंद मांझी, सुदीप प्रसाद, सुदर्शन कुमार, बसंत बरवा, शिवप्रसाद साहू, मनोज महतो, विनोद कुमार, शंकर ठाकुर, सुषमा केरकेट्टा, हेमा देवी, कमला देवी, सुनीता देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >