मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, सिमडेगा के मतदान केंद्रों पर लगा विशेष कैंप

सिमडेगा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावा-आपत्ति की अवधि 15 सितंबर तक है. 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं.

सिमडेगा : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत दावा एवं आपत्ति की अवधि 5 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है. इसी क्रम में विभागीय निर्देश के तहत 22 एवं 23 अगस्त को जिले के 70-सिमडेगा एवं 71-कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर द्वितीय विशेष कैंप का आयोजन किया गया.

मतदान केंद्रों पर मौजूद रहे बीएलओ

कैंप के दौरान बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर अपने-अपने संबंधित मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहे और योग्य नागरिकों से आवश्यक प्रपत्र प्राप्त किए.

18 वर्ष की उम्र पूरी करने वालों से लिया गया फॉर्म-6

विशेष रूप से वैसे नागरिक जिनकी आयु 1 अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, उनसे मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 प्राप्त किया गया.

परिवार के मतदाताओं को एक बूथ से जोड़ने की प्रक्रिया

इसके अलावा परिवार के सभी मतदाताओं के नाम एक ही मतदान केंद्र पर रखने के उद्देश्य से फॉर्म-8 भी प्राप्त किए गए. विभागीय निर्देश के अनुसार परिवार के मतदाता सदस्यों को यथासंभव एक ही मतदान केंद्र से संबद्ध करने की प्रक्रिया के तहत यह अभियान चलाया गया.

15 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

प्रशासन की ओर से पात्र नागरिकों से अपील की गई है कि वे मतदाता सूची में अपने नाम एवं विवरण की जांच करें तथा किसी प्रकार की त्रुटि, नाम जोड़ने या स्थानांतरण से संबंधित आवश्यकता होने पर निर्धारित अवधि के दौरान संबंधित प्रपत्र के माध्यम से दावा अथवा आपत्ति दर्ज कराएं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi kant sahu

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >