ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति का मौत

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

15 एसआइएम:1 में. ट्रैक पर पड़ा शव.

बानो.

बानो थाना के भिखराटोली के समीप तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना सोमवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे की है. घटना की जानकारी होने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दिया. बताया जाता है कि मृत मनोज के छोटे भाई की शादी थी. रविवार को सभी बारात गये थे, लेकिन मुकेश महतो बारात नहीं जाकर घर में ही रहा. घटना की जानकारी होने पर परिवार व गांव में मातम छा गया. परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >