दो बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

थाना के पास डाक बंगला के सामने दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की व्यक्ति की मौत हो गयी.

कुरडेग. थाना के पास डाक बंगला के सामने दो बाइक की सीधी टक्कर में एक की व्यक्ति की मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार रामावतार साय बनगांव निवासी कुरडेग से अपने घर बनगांव बाइक से जा रहा था. इसी बीच विपरित दिशा से खालीजोर बाजार से करीब 55 वर्षीय वृद्ध आ रहा था. असुंतलित होकर सीधे बाइक से टक्कर मार दिया. घटना पर उपस्थित बाजार से लौट रहे सुमीत सारंगी ने घटना की जानकारी थाना को सूचना दी. दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर अभिनव ने वृद्ध व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया. दूसरा व्यक्ति का इलाज चल रहा है. उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. थाना के एसआइ ताराचंद पासवान मृतक की पहचान में जुटे हैं. समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >