दीवार के नीचे दब कर एक व्यक्ति की मौत

भारी बारिश से गिरी घर की दीवार

सिमडेगा.

केरसई प्रखंड की टैंसेर पंचायत के गोबरलेचा गांव में भारी बारिश के कारण घर की दीवार गिरने से उसमें दब कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक गोबरलेचा गांव निवासी जयमन मल्लार नामक व्यक्ति घर के अंदर सो रहा था. इस क्रम में बारिश होने लगी, जिससे उसके घर की कच्ची दीवार ढह गयी. इससे जैमन मल्लार दीवार के नीचे दब गया. वह काफी देर तक दीवार के मलबे में दबा रहा, जिससे उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते पुलिस मौके पर पहुंच शव को मलबे से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराया.

ट्रेन से कट कर एक की मौत

बानो.

बानो में ट्रेन से कट कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक जम्मूतवी-संबलुपर एक्सप्रेस कनारोआ स्टेशन पर रुकी हुई थी. उक्त व्यक्ति ट्रेन से उतर कर पानी लेने गया था. इस बीच ट्रेन चलने लगी. वह दौड़ कर ट्रेन पर चढ़ने के क्रम में पैर फिसलने से ट्रेन के नीचे चला गया, जिससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया. घटना की जानकारी मिलने पर रेल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >