सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

सिमडेगा. मुफस्सिल थाना के लुकी बहार के पास कार व बाइक में टक्कर हो गयी. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया गया कि पिथरा निवासी अमित कुल्लू अपने साथी विनोद लकड़ा के साथ सिमडेगा से स्कूटी से घर की तरफ जा रहा था. इस क्रम में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुकीबहार के पास कुरडेग की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गयी. घटना में अमित कुल्लू नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं उसका साथी विनोद लकड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद पुलिस में मृतक के शव को अपने कब्जे में कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दी है. वही गंभीर रूप से घायल विनोद लकड़ा को इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है.

वज्रपात से एक व्यक्ति घायल

बानो. प्रखंड के छोटकेतुंगा में वज्रपात से एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल व्यक्ति का घरेलू इलाज करने के बाद स्थिति ठीक हो गयी. जानकारी के अनुसार बरिका सुरीन घर के बाहर कुछ काम कर रहा था. इस क्रम में गुरुवार सुबह बारिश के साथ वज्रपात हुई, जिसकी चपेट में आने से वह घायल हो गया. घायल को घरेलू उपचार किया गया. इसके बाद उसकी स्थिति ठीक हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >