सिमडेगा. केरसई प्रखंड की कोनजोबा पंचायत में शनिवार को युवासभा का आयोजन किया गया. सभा में मुखिया मुनस खेस, पंचायत सचिव, पेन आइआइटी के जिला कॉर्डिनेटर, वार्ड सदस्य असरानी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. मंच संचालन कुरडेग के हब मैनेजर निशि ने किया. निशि ने युवा, महिला और बाल सभा के महत्व पर जोर देते हुए 18 से 35 वर्ष के युवाओं की सक्रिय भागीदारी को जरूरी बताया. सभा में छह युवाओं ने अपने विचार रखे. केरसई हब मैनेजर रश्मि केरकेट्टा ने टीआरआइ फाउंडेशन की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था सोलर ग्रिड, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और स्वरोजगार से जुड़े कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध करा रही है. वहीं जिला कॉर्डिनेटर ने कल्याण गुरुकुल के माध्यम से प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, कंस्ट्रक्शन सहित अन्य ट्रेड में प्रशिक्षण की जानकारी दी. मुखिया मुनस खेस ने पंचायत के समग्र विकास के लिए युवाओं की भागीदारी को जरूरी बताया. सभा में युवाओं ने खेल मैदान, लाइब्रेरी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग की.
युवाओं को स्वरोजगार और योजनाओं की दी जानकारी
युवाओं को स्वरोजगार और योजनाओं की दी जानकारी
