सिमडेगा की इस बस्ती में कई महीनों बाद लौटी बिजली, नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी

बानो के दुर्गा पहाड़ी में लंबे समय से खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया है. बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.

सिमडेगा : बानो पंचायत के राजस्व ग्राम दुर्गा पहाड़ी, समडेगा आईटीआई कॉलेज के समीप स्थित बस्ती में पिछले कई महीनों से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित थी. इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

ग्रामीणों की शिकायत पर हुई त्वरित पहल

ग्रामीणों ने अपनी समस्या से बानो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. रफीक अंसारी को अवगत कराया. समस्या की जानकारी मिलते ही प्रखंड अध्यक्ष ने त्वरित पहल करते हुए बिजली विभाग के एसडीओ से दूरभाष पर संपर्क किया और नया ट्रांसफार्मर लगाने का आग्रह किया. उनकी पहल के बाद विभाग ने नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी.

बिजली बहाल होते ही ग्रामीणों में खुशी

नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन करने के लिए प्रखंड अध्यक्ष मो. रफीक अंसारी ने प्रमोदित इंदवार को अधिकृत किया. ट्रांसफार्मर लगने और बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों ने समस्या के समाधान के लिए कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मो. रफीक अंसारी के प्रति आभार जताया.

काफी संख्या में ग्रामीण रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रीतम मांझी, राजेश मांझी, शंभू मांझी, सतीश मांझी, मंगरी देवी सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. प्रमुख प्रमोदित इंदवार भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: लोहरदगा में सड़क पर बने ठोकर से अनियंत्रित हुई बाइक, गिरकर महिला की मौत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >