नये ओपी प्रभारी का स्वागत किया गया

ओड़गा ओपी के नये ओपी प्रभारी मुर्तजा अंसारी के योगदान देने पर उनका स्वागत किया गया.

जलडेगा. ओड़गा ओपी के नये ओपी प्रभारी मुर्तजा अंसारी के योगदान देने पर उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर सम्मान समारोह आयोजित कर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर स्वागत एवं सम्मानित किया गया. ओपी प्रभारी मुर्तजा अंसारी ने कहा कि वह ग्रामीणों के सेवा के लिए वह 24 घंटे उपलब्ध हैं. किसी भी समस्या को लेकर ग्रामीण उनसे मिल सकते हैं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और विधि व्यवस्था बनाने में सहयोग करें.साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल सूचना दें. मौके पर मुखिया मुकुट समद,पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार महतो,मो साबिर मियां, मो शाहजहां खान, राम कृष्णा साहु,मो कमरूद्दीन खां, नेल्सन जोजो, इलियास मियां, शहदेव साहु,प्रवीण गोयल, महेश्वरी खेस, जिदन जोजो, अलिहसन खान, अंबिका साहु सहित कई अन्य लोग मौजूद थे. सिमडेगा में तेज आंधी-बारिश से राहत भी, नुकसान भी सिमडेगा: रविवार को हुई जोरदार आंधी-बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया. पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली लेकिन तेज हवाओं ने आम की फसल को नुकसान पहुंचाया है. दोपहर बाद से ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई. कुछ समय के लिए बारिश थमी लेकिन देर शाम फिर मूसलाधार बारिश और तेज आंधी ने जोर पकड़ लिया. खराब मौसम के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही. जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. हालांकि बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >