नीट यूजी की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संपन्न

एनटीए के तत्वावधान में सिमडेगा के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में नीट यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न हुई

सिमडेगा. एनटीए के तत्वावधान में सिमडेगा के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में नीट यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न हुई. नीट परीक्षा के लिए बनाये गये परीक्षा केंद्र पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में कुल 141 परिक्षार्थियों को परीक्षा में भाग लेना था. जिसमें 137 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया.जबकि चार परिक्षार्थी अनुपस्थित रहे. परीक्षा केंद्र में तीन लेयर की कड़ी सुरक्षा जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश कराया गया. परीक्षा केंद्र के मेन गेट पर एसडीओ सिमडेगा प्रभात रंजन ज्ञानि, एसडीपीओ बैजू उरांव, सदर सीओ इम्तियाज अहमद और कार्यपालक नगर परिषद अरविंद तिर्की सहित कई पुलिस अधिकारी परीक्षार्थियों की जांच करते हुए केंद्र में 1.30 बजे से पूर्व प्रवेश कराया. परीक्षा निर्धारित समय दो बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे समाप्त हुई. श्री सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ पहुंचा सिमडेगा सिमडेगा. भगवान श्री सत्य साई बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में श्री सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी रथ का देशव्यापी भ्रमण जारी है. इसी क्रम में रविवार को इस दिव्य रथ का सिमडेगा जिला में आगमन हुआ. इस दौरान श्रद्धालुओं रथ विराजमान श्री सत्य साईं बाबा का दर्शन व पूजन किया. यह रथ तीन मई से नौ मई तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगा. इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर स्वागत, दर्शन एवं शोभा यात्रा का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम के तहत चार मई को ग्राम कोचेडेगा में दोपहर 3.30 बजे, पांच मई को सेवई में दोपहर तीन बजे , छह मई को ग्राम पिथरा में दोपहर तीन बजे.सात मई को फरसावेड़ा, तामड़ा, भेलवाडीह, अधारीखम्हन एवं सिकरियाडांड़,आठ मई को ग्राम गरजा में दोपहर तीन बजे ,नौ मई को सिमडेगा नगर में दोपहर तीन बजे भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >