हत्या मामले का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

हत्या में प्रयुक्त हथियार व प्रेमिका का मोबाइल बरामद

सिमडेगा. ठेठईटांगर थाना के सिंयादोहर में पांच अप्रैल को विवाहित प्रेमिका की हत्या उसके प्रेमी ने कर दी थी. हत्या के बाद वह फरार हो गया था. पुलिस ने गुरुवार को हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. सिंयादोहर नवॉटोली में विवाहिता किरण कुल्लू की धारदार हथियार से हत्या की गयी थी. एसडीपीओ पवन कुमार ने बताया कि आरोपी जेवियर आईंद उर्फ जेफी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि विवाहिता किरण का जेवियर आईंद से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. प्रेमी उससे शादी करना चाहता था, किंतु किरण ने शादी से इंकार कर दिया और प्रेम प्रसंग को समाप्त करना चाह रही थी. इसके बाद गुस्से में प्रेमी जेवियर ने उसकी हत्या कर दी. एसडीपीओ ने बताया कि हत्या के आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार व प्रेमिका का मोबाइल बरामद कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >