जलडेगा. जलडेगा स्थित श्री दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के छठे दिन मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गयी. पुरोहित पंडित अरुण कुमार मिश्रा ने पूजा संपन्न करायी. यजमान की भूमिका दिनेश कुमार साहू, नंदकिशोर सिंह तथा जयंती देवी ने निभायी. संध्या आरती में काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए तथा आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया. दुर्गा पूजा समिति के सुभाष साहू ने बताया कि रविवार संध्या पर बेलवरण पूजन का आयोजन किया गया तथा सोमवार से मां का पंडाल श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जायेगा. सोमवार संध्या से श्री रामलीला का शुभारंभ किया जायेगा, जिसका समापन विजयादशमी को होगा. मौके पर श्री दुर्गा पूजा समिति के रामावतार अग्रवाल, महेश साहू, हेमशरण सिंह, सुभीस साहू, पन्ना लाल साहू, जसवंत साहू, संजय अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, शंकर पति, विश्वनाथ साहू, लंबोदर पति, सुबोध केसरी, दया साहू, पंकज साहू, आशीष साहू, कमल अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, रामेश्वर सिंह, अमित गोयल आदि उपस्थित थे. महावीर चौक कोनमेरला में पुरोहित पंडित गदाधर दास की अगुवाई में बेलवरण पूजा का आयोजन किया गया. श्री दुर्गा पूजा समिति के पंकज कुमार गुप्ता तथा सुनील कुमार साहू ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. मौके पर समिति के गोविंद अग्रवाल, गौरांगो दुबे, ईश्वर चंद्र दुबे, राहुल गांधी, संजू साहू, पोमित नाग, जगत नाग, बसंत बड़ाइक, सचिन काशिर, यशवंत साहू, सत्येन्द्र साहू, मनीष साहू, रमेश साहू, अमित काशिर, मुकेश साहू आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
