अनिल तिर्की के समर्थन में विधायक सुदीप गुड़िया ने मांगे वोट

अनिल तिर्की के समर्थन में विधायक सुदीप गुड़िया ने मांगे वोट

सिमडेगा. नगर निकाय चुनाव में झामुमो समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल कुमार तिर्की के पक्ष में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. मौके पर मौजूद तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने सुंदरपुर, ईदगाह मुहल्ला समेत अन्य क्षेत्र में जाकर मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए अनिल तिर्की को मतदान कर विजयी बनाने का आग्रह किया. विधायक ने कहा कि नगर का विकास के संकल्प के साथ हमारे प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. नगर के विकास के लिए श्री तिर्की का सहयोग करते हुए विजयी बनाने का काम करें. प्रत्याशी अनिल तिर्की ने भी लोगों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि जीत सुनिश्चित होती है, तो नगर परिषद क्षेत्र की हर समस्या को दूर किया जायेगा.

पुष्पा कुल्लू ने जनसंपर्क अभियान चलाया

सिमडेगा. नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पुष्पा कुल्लू ने विभिन्न मुहल्लों व टोलों का भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने लोगों से नगर के विकास के लिए वोट करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि नगर का विकास तभी संभव है, जब महिलाएं सक्रिय रूप से भागीदारी निभायें. वह समाज के हर वर्ग की आवाज को प्रतिनिधित्व करेंगे. हमें एक ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो संवेदनशील हो और हर वार्ड की समस्या को प्राथमिकता दे. उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, स्वच्छता व आत्मनिर्भरता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का भरोसा दिलाया. मौके पर कई समर्थक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >