मैट्रिक के परीक्षार्थियों को दी गयी विदाई

मैट्रिक के परीक्षार्थियों को दी गयी विदाई

बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित संत अन्ना बालिका उवि में मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्राओं को विदाई दी गयी. मुख्य अतिथि के रूप में फादर एरिक जोसेफ कुल्लू व प्रधानाध्यापिका सिस्टर सुषमा तिग्गा उपस्थित थे. कार्यक्रम की शुरुआत वर्ग नवम के छात्राओं ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया. इससे पूर्व विशेष मिस्सा पूजा की गयी. फादर एरिक जोसेफ कुल्लू ने मिस्सा बलिदान चढ़ाया. फादर एरिक ने कहा कि सभी बच्चियां मन लगा कर पढ़ाई करते हुए परीक्षा की तैयारी करें. सुबह जल्दी उठ जायें और पढ़ाई शुरू करें. शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा दिये गये गुरु मंत्रों का अनुसरण करें और ध्यानपूर्वक पढ़ाई करें. प्रधानाध्यापिका सिस्टर सुषमा तिग्गा ने सभी बच्चियों को मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. संचालन लुसिया सिदुरिया, सुमंती सिंदुरिया, रीता जडिया, अर्चना तोपनो, स्वागत भाषण सत्य सपना खाखा व धन्यवाद ज्ञापन सिस्टर सुषमा तिग्गा ने किया. मौके पर सिस्टर सुषमा तिग्गा, सिस्टर अंजलिना मिंज, शशि प्रभा तोपनो,अर्चना मधु बागे, रोशन स्टेफन हस्सा, प्रतिमा तिर्की, सुचिता नाग, सिस्टर शशि किरण तिर्की, शिक्षक प्रवीण खलखो, कृष्णा साहू, प्रमोद केरकेट्टा, फरिस्ता केरकेट्टा, अनुजा खलखो, सिस्टर अनिता केरकेट्टा, हेलेना बागे आदि उपस्थित थे.

बंदोबस्ती डाक दो को

ठेठईटांगर. प्रखंड के कोरोंजो मेला का बंदोबस्ती डाक दो फरवरी को दुमकी पंचायत में होगा. बंदोबस्ती प्रक्रिया दिन के दो बजे शुरू होगी. यह जानकारी पंचायत की मुखिया रेशमा डुंगडुंग ने दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >