नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की हुई पूजा

नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की हुई पूजा

जलडेगा. श्री दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ किया गया. पूजा अर्चना पुरोहित अरुण कुमार मिश्रा तथा सहयोगी पुरोहित चंदन मिश्रा द्वारा संपन्न कराया गया. यजमान की भूमिका नंदकिशोर सिंह, जयंती देवी तथा दिनेश कुमार साहू ने निभायी. इस दौरान पुरोहितों ने श्री दुर्गा का सप्तशती पाठ किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. संध्या पूजन के बाद सामूहिक आरती का आयोजन किया गया, जहां काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया. मौके पर सुभाष साहू, रामावतार अग्रवाल, महेश साहू, हेमशरण सिंह, पन्ना लाल साहू, जसवंत साहू, संजय अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, शंकर पति, दया साहू, आशीष साहू, दिलीप साहू, सोनू अग्रवाल आदि उपस्थित थे.

महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सिमडेगा. शारदीय नवरात्र की चतुर्थी पर शुक्रवार को शक्तिपीठ मां वन दुर्गा मंदिर परिसर में महाआरती का आयोजन किया गया. दार्शनिक व आध्यात्मिक वातावरण से गूंजते परिसर में पुरोहित परमेश्वर पंडा ने विधिवत रूप से कूष्मांडा देवी की विशेष पूजा-अर्चना की. इसके बाद महाआरती संपन्न हुई. महाआरती उपरांत श्रद्धालुओं ने माता रानी को पुष्पांजलि अर्पित की और बाबा महंत उमाकांत महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया. समिति की ओर से प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर जिले से सैकड़ों श्रद्धालु माता रानी की आराधना में शामिल हुए. महाआरती के दौरान पूरा माहौल भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो गया. कार्यक्रम की सफलता में समिति के सदस्य एवं प्रबंधक केशरी रौतिया, अरुण रौतिया, हरिराम रौतिया, भोंदा रौतिया, रूपलाल रौतिया, गजेंद्र रौतिया, बलराम रौतिया, जगन्नाथ रौतिया, जहुरण रौतिया, मनोज रौतिया, कैलाश रौतिया, ललन, महेंद्र, नीलांबर, शशि प्रसाद एवं ज्योतिषाचार्य संजय मिश्रा की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >