सिमडेगा के बानो में मनाया गया शहीद मुनेश्वर सिंह का शहादत दिवस

राजकीय मध्य विद्यालय बानो में शहीद मुनेश्वर सिंह का शहादत दिवस मनाया गया. इस दौरान लोगों ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया.

धर्मवीर की रिपोर्ट

बानो (सिमडेगा): राजकीय मध्य विद्यालय बानो में शहीद मुनेश्वर सिंह का शहादत दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद मुनेश्वर सिंह की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया. इस दौरान उनके बलिदान और देश के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके योगदान को श्रद्धा के साथ स्मरण किया गया.

लोगों ने याद किए शहीद मुनेश्वर सिंह के बलिदान

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष विश्वंभर सिंह, उपाध्यक्ष बहुरा मांझी, उमेश कुमार साहू, सहोदर सिंह, चंद्रमोहन साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे. सभी ने शहीद मुनेश्वर सिंह के आदर्शों और उनके बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

ये भी पढ़ें- 8 साल से तैयार आईटीआई भवन में अब तक शुरू नहीं हुई पढ़ाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >