ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

घटना

जलडेगा.

रांची-बंडामुंडा रेलखंड के टोनिया ओड़गा रेलवे स्टेशन के बीच पोल संख्या 550/18-19 के निकट ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार ओड़गा में रेलवे दोहरीकरण का कार्य चल रहा है. त्रिवेणी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराये जा रहे कार्य में पश्चिमी सिंहभूम के सोनवा निवासी 19 वर्षीय अविनाश बोदरा (पिता- सिकंदर बोदरा) काम करता था. सहकर्मियों ने बताया कि वह रात्रि में खाना खाकर बाहर निकला था और देर रात तक नहीं लौटा. बाद में ट्रैक के निकट उसका शव मिला. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >