ज्ञापन सौंप बिजली समस्या से कराया अवगत

ज्ञापन सौंप बिजली समस्या से कराया अवगत

बानो. प्रखंड सांसद प्रतिनिधि सह कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अजीत कंडुलना ने बिजली समस्याओं को लेकर विद्युत कार्यपालक अभियंता से मुलाकात की. इस दौरान हाथी प्रभावित क्षेत्रों में खराब पड़े ट्रांसफाॅर्मर के संबंध में चर्चा की. बताया कि कई इलाकों में लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे ग्रामीणों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उक्त हाथी प्रभावित क्षेत्रों में नया ट्रांसफाॅर्मर लगा कर विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की. कहा कि उक्त इलाकों में सुरक्षा दृष्टिकोण से विद्युत आपूर्ति जरूरी है. उन्होंने कार्यपालक अभियंता को एक ज्ञापन सौंपा. मौके पर प्रखंड महासचिव अभिषेक बागे, हर्षित सांगा आदि उपस्थित थे.

विधायक ने वर-वधु को दिया आशीर्वाद

सिमडेगा. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने ठेठईटांगर प्रखंड के ताराबोगा में कांग्रेस पूर्व प्रखंड अध्यक्ष जॉन कुल्लू की सुपुत्री अंशु कुल्लू व प्रतीक कुजूर के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधु को बधाई देते हुए सुखमय व खुशहाल जीवन के लिए आशीर्वाद दिया. मौके पर रावेल लकड़ा, बिपिन पंकज मिंज, अशफाक आलम, मोहम्मद कारू, मोहम्मद वाहिद, राजेश डुंगडुंग आदि उपस्थित थे.

वृद्धों के बीच बांटे गये फल

सिमडेगा. मदर्स डे पर भरत वेजिटेबल एंड फ्रूट कंपनी व फल दुकान महिला मंडल की सदस्यों ने वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के बीच फल का वितरण किया. इस दौरान वृद्धा आश्रम रह रहे बुजुर्गों से उनका हाल चाल जाना. साथ ही उनसे आशीर्वाद लिया. इस दौरान आश्रम रहने वाले बुजुर्गों की चेहरों पर खुशी देखी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >