सिमडेगा. जनता की समस्याओं के समाधान व त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त अजय कुमार सिंह के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया. शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा. उपायुक्त ने उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुन आश्वस्त किया कि संज्ञान में आयी सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जायेगा. उपायुक्त के जनता दरबार में हर घर नल जल योजना से आच्छादित करने, सरना घेराबंदी योजना का राशि भुगतान कराने, अंचल से जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने, सड़क व पुलिया निर्माण कराने एवं मार्केट कांप्लेक्स में दुकान दिलाने से संबंधित मामले आये. उपायुक्त ने एक-एक कर मिलने आये सभी आमजनों की समस्याओं से जुड़े आवेदनों का अवलोकन कर जल्द से जल्द मामले का निष्पादन करने का भरोसा आमजनों को दिया.
शांतिपूर्ण तरीके से मनायें महाशिवरात्रि : थाना प्रभारी
बानो. बानो प्रखंड के गिरदा ओपी में महाशिवरात्रि को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी हर्ष कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में महाशिवरात्रि सौहार्द व शांतिपूर्ण वातारण में मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में शिवरात्रि में होने वाले कार्यक्रमों के बारे जानकारी ली गयी. थाना प्रभारी ने कहा कि शिवरात्रि का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनायें. किसी प्रकार की भ्रामक पोस्ट सोशल मीडिया पर न करें. किसी प्रकार की अनहोनी की सूचना मिलने पर तत्काल थाना का सूचना दें. बैठक में मुखिया नमजन जोजो, सोमा पहान, गुरुदत सिंह, घनश्याम सिंह, विजय साहू आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
