जलडेगा. शहीद हेरमन रास्काट उवि कुटुंगिया में बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य में विशेष जागरूकता कार्यक्रम ओपी प्रभारी सजल के अगुवाई में हुआ. ओपी प्रभारी सजल धान ने स्कूल के बच्चों को नैतिकता, सामाजिक जिम्मेवारी और कानून से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने साइबर क्राइम, मानव तस्करी, बाल विवाह, डायन कुप्रथा, नशा से होनेवाले दुष्प्रभाव, सर्पदंश से बचने के उपाय तथा झाड़-फूंक न करा कर इलाज कराने के संबंध में जागरूक किया. बताया कि समाज में शांति और सुरक्षा बनाये रखने के लिए हर नागरिक का जिम्मेदार होना जरूरी है. उन्होंने बच्चों को अच्छे आचरण, अनुशासन और पठन-पाठन के महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किसी प्रकार के गलत कार्यों, नशा समेत अन्य किसी प्रकार के अपराध से दूर रहना चाहिए. एसआइ कुंदन कुमार राव ने मानव तस्करी को लेकर बच्चों को समझाया कि अनजान लोगों के प्रलोभन में न आयें. किसी अनजान व्यक्ति से खाने की चीज न लें और ना ही उसके साथ कही जायें. उन्होंने कहा कि यदि कहीं बाल विवाह हो रहा हो, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने पुलिस अधिकारियों से कई सवाल भी पूछे, जिसका उन्होंने सरल भाषा में जवाब दिया.
बच्चों को दी गयी कानून से जुड़ी जानकारी
बच्चों को दी गयी कानून से जुड़ी जानकारी
