कोलेबिरा: कोलेबिरा पुलिस ने एंटी क्राइम अभियान के तहत बुधवार को वाहन जांच अभियान चलाया. वन विभाग के चेकनाका के समीप पुलिस सब इंस्पेक्टर हिंदू उरांव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया.
अभियान के दौरान पुलिस ने चार पहिया और दो पहिया वाहनों की जांच की. वाहन चालकों को सरकारी निर्देशों और यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की हिदायत दी गयी. वहीं, मोटरसाइकिल चालकों को हमेशा हेलमेट पहनकर वाहन चलाने के लिए कहा गया.
यह भी पढ़ें: Simdega News: 29 अगस्त से हॉकी का महासंग्राम, 58 टीमों के बीच होंगे 128 मुकाबले
पुलिस ने चेतावनी दी कि सरकारी निर्देशों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालक और वाहन मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. अभियान के दौरान कोलेबिरा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे.
