सिमडेगा : सावन की चौथी सोमवारी के पावन अवसर पर श्री करंगागुड़ी शिवधाम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन-कीर्तन में श्रद्धालु भक्ति के रंग में सराबोर नजर आए.
नागपुरी भजनों ने बांधा समां
प्रसिद्ध नागपुरी भजन गायक शिलंबर नायक और भारत बघवार ने अपनी सुरीली आवाज और पारंपरिक भजनों से ऐसा समां बांधा कि पूरा मंदिर परिसर शिवभक्ति से गूंज उठा. दोनों कलाकारों ने दोपहर से एक से बढ़कर एक नागपुरी भक्ति गीत प्रस्तुत किए. बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के भजनों पर श्रद्धालु दिनभर झूमते रहे. इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय शिव शंभू’ के जयकारों से पूरा करंगागुड़ी धाम गुंजायमान रहा.
शंख नदी के जल से हुआ जलाभिषेक
इस अवसर पर कांवड़ यात्रा के तहत शंख नदी से लाए गए पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया.
विशाल खीर प्रसाद भंडारे का आयोजन
इसके बाद समाजसेवी सुशील श्रीवास्तव (कुरडेग), द्वारिका प्रसाद (सेवई), अक्षय (मेहरगुझारिया), किनकेल साहू बस्ती एवं रौनियार समाज (कुरडेग) के सौजन्य से विशाल खीर प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया.
समिति के सदस्यों ने निभायी सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश साय समेत देवनारायण देहरी, शिवप्रताप मांझी, हीरानाथ साय, बैजनाथ केशरी, सुरेश केसरी, शिवचंद लाल अग्रवाल, मानकी लाल, नागेश्वर प्रसाद, सुधीर मांझी, समीर साय, तिलक महतो, शंकर बड़ाइक, गोपाल बैगा, सीताराम केसरी, विजय प्रसाद, सुदामा प्रसाद, शेतुवन मांझी, जितेंद्र प्रसाद, राजेश मांझी, टहलू जगनू बैगा, कैलाश मेहर सहित प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही. पुजारी महेश्वर दास, ऋषिकेश पांडा, लक्ष्मण पांडा एवं सतीश पांडा ने भी धार्मिक अनुष्ठानों में सहयोग किया.
