बानो. कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ स्थित विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में 22 सितंबर को करम पर्व महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद साहू ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रसिद्ध लोक गायक जगदीश बड़ाईक उपस्थित रहेंगे.
विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्वती शर्मा इंटर कॉलेज, सिमडेगा के प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर तथा झारखंड के लोक गायक संदीप नाग शामिल होंगे. आमंत्रित कलाकार के रूप में गोपाल बरला कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे.
प्रधानाध्यापक ने बताया कि 23 सितंबर की सुबह नौ बजे शोभायात्रा निकाली जायेगी और करम डाली का विसर्जन किया जायेगा.
