Jharkhand Crime News: झारखंड में अपराधियों ने धारदार हथियार से की एक शख्स की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand Crime News: झारखंड के सिमडेगा में देर रात तामड़ा के कुंबाटोली गांव में करिया केरकेट्टा नामक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है. पुलिस जांच में जुटी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Jharkhand Crime News: झारखंड के सिमडेगा जिले में अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. धारदार हथियार से उसकी हत्या की गयी है. सिमडेगा जिले के मुफस्सिल थाना इलाके में शनिवार की देर रात एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी है. इस घटना से तामड़ा के कुनबा टोली गांव में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार देर रात तामड़ा के कुंबाटोली गांव में करिया केरकेट्टा नामक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है. पुलिस जांच में जुटी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

धारदार हथियार से की गयी हत्या

झारखंड में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. अपराधियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है. एक हत्या की गुत्थी सुलझ नहीं पाती कि अपराधी दूसरी घटना को अंजाम दे देते हैं. बताया जा रहा है कि सिमडेगा में अपराधियों ने देर रात करिया केरकेट्टा की हत्या कर दी. इसकी हत्या धारदार हथियार से की गयी है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गये. पुलिस ने सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Also Read: झारखंड में बड़ा हादसा, नाव पलटने से 9 लोग डूबे, एक सुरक्षित निकला, अन्नपूर्णा देवी ने की डीसी से बात

हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

सिमडेगा जिले में हुई हत्या की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. इसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. पुलिस ने घटना को लेकर छानबीन शुरू कर दी है. हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुट गई है.

Also Read: Jharkhand News: दिल्ली में बेची गयीं 5 आदिवासी नाबालिग लड़कियां मुक्त, बोलीं-अब कमाने नहीं जायेंगी बाहर

रिपोर्ट : रविकांत साहू, सिमडेगा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >