झानद व ननबैंकिंग कंपनी पीड़ित मंच ने निकाला जुलूस

बीडीओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

सिमडेगा.

झारखंड नवनिर्माण दल व ननबैंकिंग कंपनी पीड़ित मंच ने विभिन्न मांगों को लेकर बांसजोर में जुलूस निकाला. जुलूस की शुरुआत गिनीकेरा जयपाल बगीचा से की गयी. जुलूस का नेतृत्व नवनिर्माण दल के जिला प्रभारी शिवचंद मांझी कर रहे थे. इस दौरान बीडीओ को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन के माध्यम से सहारा इंडिया समेत सभी ननबैंकिंग में लोगों के जमा मेहनत के पैसे को सूद समेत जल्द भुगतान करने की मांग की गयी. कार्यक्रम में उपस्थित दल के केंद्रीय नेता सह प्रगतिशील मनरेगा मजदूर यूनियन के केंद्रीय प्रभारी नील जस्टिन बेक ने कहा कि सभी ननबैंकिंग में जमा पैसे की भुगतान नहीं कर केंद्र व राज्य सरकार निवेशकों के साथ अन्याय कर रही है, जिसका पुरजोर विरोध किया जायेगा. श्री बेक ने जल्द भुगतान की मांग को लेकर बजट सत्र के दौरान 19 मार्च 2025 को रांची में आयोजित विधानसभा मार्च में प्रखंड क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की. कार्यक्रम में शिवचंद मांझी, बुद्धदेव प्रधान, फिल्मोन कंडूलना, मनोहर लगून, राशिकन बागे, जवाकिम डुंगडुंग, नकुल बड़ाईक, नथानियन बुडिंग, जोलेन सुरीन, विनीता होरो, हेमा देवी, सलोनी डांग आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >