जलडेगा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जलडेगा में 24 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जायेगा. शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना है.
विभाग की ओर से क्षेत्र के युवाओं, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील की गयी है. उक्त जानकारी डॉ निशांत बेग ने दी.
