जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर लगा

जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर लगा

सिमडेगा.

झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मंडलकारा में रविवार को जेल अदालत, विधिक जागरूकता शिविर सह स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. मौके पर बंदियों को न्यायिक पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं द्वारा कानून की जानकारी दी गयी. मौके पर मौजूद प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने जेल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर जेल अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. जेल अदालत के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से बंदियों की मेडिकल जांच की गयी, जिसमें बंदियों का बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन आदि की जांच की गयी. सचिव मरियम हेमरोम ने कैदियों से कहा कि जो भी अपना केस लड़ने में असमर्थ हैं अथवा महिला, अनुसूचित जनजाति के हैं, वे अपने मुकदमे को लड़ने के लिए निःशुल्क वकील और अन्य विधिक सहायता जिला विधिक सेवा प्राधिकार से आवेदन कर पा सकते हैं. यहां लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल की ओर से कैदियों को निःशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराया जाता है. सचिव ने कहा कि झालसा रांची की ओर से विचाराधीन और सजायाफ्ता कैदियों के लिए इंटेंसिव कैंपेन चलाया जा रहा है. इसके तहत उन्हें मुफ्त कानूनी सहायता दी जा रही है. मौके पर प्राधिकार के चीफ एलएडीसीएस प्रभात कुमार श्रीवास्तव और डिप्टी एलएडीसी ब्रिखभान अग्रवाल ने भी बंदियों को जानकारियां दी. कार्यक्रम के बाद सचिव मरियम हेमरोम ने जेल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया. महिला वार्ड में रह रहे महिलाओं और उनके साथ रह रहे बच्चों से मिले. उन्होंने महिला बंदियों से जानकारी लेते हुए जेलर को आवश्यक निर्देश दिये. मौके पर जेल व न्यायालय कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >