सिमडेगा. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में नवीन आचार्यों के चयन के लिए साक्षात्कार लिया गया. विभिन्न विषयों के लिए पूर्व में आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार में भाग लिया. साक्षात्कार प्रांत शिक्षा प्रमुख सुभाष चंद्र दुबे , श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखंड के सह-मंत्री संजेश मोहन ठाकुर , विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हनुमान बोंदिया , सह सचिव रामकृष्ण महतो तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक द्वारा लिया गया. उन्होंने सभी अभ्यर्थियों का गहन एवं निष्पक्ष मूल्यांकन किया, ताकि योग्य एवं प्रतिभाशाली आचार्यों का चयन सुनिश्चित किया जा सके.इस अवसर पर कुल 48 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया. प्रत्येक अभ्यर्थी ने अपने ज्ञान, विषय विशेषज्ञता एवं शिक्षण कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया.विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि साक्षात्कार के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन शीघ्र ही किया जायेगा. बोलबा में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया बोलबा. प्रखंड मुख्यालय में सरहुल पर्व हर्षोल्लास, श्रद्धा के साथ मनाया गया. इस अवसर पर 27 पाहन पुजारियों ने सखुआ वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की. पूजा के दौरान प्रकृति से अच्छी वर्षा, समृद्धि, सुख-शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की गयी. पूजा-अर्चना के उपरांत नीचे बाजार से अपर बाजार तक एक शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. यात्रा के दौरान लोग पारंपरिक ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमते-नाचते आगे बढ़ रहे थे. शोभा यात्रा में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, रावेल लकड़ा, कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष ज्वलंत बेक, समसेरा पंचायत के मुखिया सुरजन बड़ाईक तथा अंचल अधिकारी सुधांशु पाठक भी मुख्य रूप से शामिल हुए. पूरे आयोजन के दौरान शांति, भाईचारा और आपसी सौहार्द का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला.
शिक्षक नियुक्ति के लिए साक्षात्कार लिया गया
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा में नवीन आचार्यों के चयन के लिए साक्षात्कार लिया गया.
