कोलेबिरा में इनोवा कार से 105 पैकेट गांजा जब्त, चालक फरार

झारखंड के कोलेबिरा में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक लावारिस इनोवा कार से करीब एक क्विंटल गांजा बरामद किया है. पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है.

कोलेबिरा. कोलेबिरा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक लावारिस इनोवा कार से करीब एक क्विंटल गांजा बरामद किया है. पुलिस ने कार और गांजा को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, कार का चालक और मालिक दोनों फरार बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार सोमवार शाम कोलेबिरा पुलिस द्वारा वन विभाग चेकनाका के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.

इस दौरान पुलिस सभी प्रकार के चारपहिया और दोपहिया वाहनों की सघन जांच कर रही थी. इस क्रम में एक इनोवा कार चेकिंग स्थल से कुछ दूरी पर आकर रुकी. इसके बाद चालक कार को पूरी तरह बंद कर वहां से फरार हो गया. सुबह तक जब चालक या कार का मालिक वापस नहीं आया, तो पुलिस को संदेह हुआ.

पुलिस ने कार का दरवाजे का शीशा तोड़कर उसे खोला. तलाशी के दौरान कार की डिक्की में कई पैकेट रखे मिले. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अनूप कच्छप और बानो सर्किल इंस्पेक्टर भिखारी राम की देखरेख में पैकेटों को खोला गया.

जांच के दौरान कुल 105 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन करीब एक क्विंटल बताया जा रहा है.पुलिस ने गांजा समेत इनोवा कार को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और फरार चालक एवं वाहन मालिक की तलाश में पुलिस जुटी है।


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >